बिहार दिवस पर जिले में खेलों की धूम रही। समाहरणालय परिसर से पटेल मैदान तक प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद पटेल मैदान में संतरा रेस हुआ। इसमें उच्च विद्यालय लगुनिया सूर्यकंठ की जिज्ञासा कुमारी प्रथम एवं प्रतिभा कुमारी द्वितीय स्थान पर रही। वहीं कबड्डी के मैच में स्काउट गाइड बी टीम ने ए टीम को 44-35 से एवं एनसीसी कैडेट्स ए टीम ने बी टीम को 28-9 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा विधि महाविद्यालय के मैदान में हुए वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उच्च विद्यालय हरिशंकरी ने उच्च विद्यालय मोरवा को 25-17, 25-10 से पराजित कर विजेता बना। समेकित बाल विकास परियोजना द्वारा विभिन्न प्रखंडों में जल जीवन हरियाली के विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। जिला खेल कार्यालय द्वारा लाल कोठी परिसर में वालीवाल बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन खेल का आयोजन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता पटेल मैदान की इंडोर स्टेडियम में अधिकारियों के बीच युगल स्पर्धा करायी गयी। जिसमें विद्यापतिनगर के सीओ अजय कुमार व डीआईओ मनीष कृष्ण की जोड़ी ने डीपीआरओ व सीनियर डिप्टी कलेक्टर निलेश कुमार की जोड़ी को 21 -17, 21-11 पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम किया। प्रतियोगिता को रेफरी अमित कुमार, राम कुमार पंडित, राजीव तिवारी, अहमद हुसैन, राहुल कुमार मनजीत कुमार सिंह आदि ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
