राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेंट स्टीफंस स्कूल परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी मेला आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा बनाए गए विज्ञान से संबंधित कलाकृतियां एवं विज्ञान के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग के रूप में निर्मित यंत्रों को प्रदर्शित किया गया। इस मेले का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक आनंद कुमार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विज्ञान शिक्षक रंजीत कुमार, रवि भूषण दीक्षित, मुश्ताक मोहम्मद, सीनियर इंचार्ज पूनम कुमारी एवं पीआरओ ललित भूषण इंदु का योगदान सराहनीय रहा। वहीं विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक जगदीश सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। नए नए प्रयोग से बच्चे देश को अच्छे मुकाम पर ला सकते है। प्राचार्य डॉ० सुजाता जगदीश ने बच्चों के इस प्रदर्शनी को देखकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा की बच्चे सभी क्षेत्र में आगे बढ़कर विद्यालय,राज्य तथा देश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक, छात्र छात्राएं एवं कर्मी मौजूद रहे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।