समस्तीपुर।एम आर सी समस्तीपुर एवं आशा सेवा संस्थान के सहयोग से दुधपुरा पंचायत में निः शुल्क ई श्रम कार्ड पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें संकड़ों लोगों ने इसका लाभ लिया। आशा सेवा संस्थान के सचिव सह जिला पलायन श्रोत केंद्र के जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा कार्यक्रमको संबोधित करते हुए लाभार्थियों को ई श्रम कार्ड से होने वाले लाभों के बारे में बताया।साथ ही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं मजदूर हेल्पलाइन 18002000211के बारे में विस्तृत रूप से बताया।कार्यक्रम को सफल बनाने में एफ ओ विजय कुमार राम, जे एस एफ कृष्ण मोहन पाठक, जनसाथी दिव्या ज्योति और एफ ओ वर्कर प्रोटेक्शन ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।मौके पर रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के प्रेसिडेंट केशव किशोर प्रसाद, जिला स्वयं सेवी संस्था के सचिव संजय कुमार बबलू,ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार,समाज सेवी श्याम पासवान,चंद्रभूषण कुमार,आदि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।