पंचायत चेतना,बिहार के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वाभिमान आन्दोलन एवं चेतना सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत चुनाव जागरूकता अभियान के तहत हमारे मुद्दे - हमारी सरकार कार्यक्रम का आयोजन बछवाड़ा प्रखण्ड के चिरंजीवीपुर पंचायत के विभिन्न टोला में आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम सभा के सदस्यों को वार्ड एवं ग्राम सभा आयोजन, संचालन,शतत विकास के लक्ष्य आधारित ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम निर्माण, कियान्वयन, अनुश्रवण एवं मुल्यांकन तथा सामाजिक अंकेक्षण आदि मुद्दे पर उनके पूर्व के अनुभवों पर चर्चा की गई। उनके पूर्व के अनुभव के आधार पर आसन्न पंचायत चुनाव में अपना - पराया, जाति - धर्म, लोभ - लालच को त्याग कर अच्छे व सच्चे उम्मीदवारों के चयन करने हेतु शत- प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया गया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।