मोहिउद्दीन नगर में नामांकन हेतु प्रत्याशियों एवं समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब फोटो-नामांकन हेतु लोगों की लगी हुई भीड़ प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर आगामी 12 दिसंबर को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय मोहिउद्दीन नगर में नॉमिनेशन के प्रथम दिन से ही विभिन्न पदों पर नामांकन हेतु उम्मीदवारों के साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थक पहुंचे और जिस का आलम यह हुआ कि प्रखंड कार्यालय एवं प्रस्तावित 122बी सड़क पर आवागमन घंटों बाधित रहा आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं नॉमिनेशन हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर्याप्त प्रतीत नहीं हुई प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन करवाने हेतु पुलिस बलों के साथ जद्दोजहद करते हुए दिखाई दिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसारचुनाव आयोग के दिशा निर्देशों को धता बताते हुए प्रत्याशियों के सात जुटी भीड़ लोगों के परेशानियों का सबब बन रहा है नॉमिनेशन के प्रथम दिन ही भीड़ के चलते हाजीपुर से दलसिंहसराय को जाने वाली सड़क पर आने जाने वाले मुसाफिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
