प्रखंड के पतसिया स्थित जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बगहा के सोनू पहलवान एवं खगरिया के राहुल पहलवान के बीच हुआ जिसमें दोनों पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांवपेच आजमाते हुए मौके पर मौजूद लोगों का भरपूर मनोरंजन किया अंततः खगड़िया के राहुल ने सोनू को पटखनी देते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम की मौके पर मौजूद कुश्ती का लुफ्त उठाते हुए स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देते हुए उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वे कामना करते हैं कि वह लोग अपने राज्य का मान बढ़ाएं। मौके पर मौजूद पूर्व विधायक सह पूर्व विधान पार्षद राना गंगेश्वर सिंह ने भी पहलवानों की हौसला अफजाई की। कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सुबोध कुमार सिंह के द्वारा किया गया मौके पर राणा अजय सिंह राणा प्रभाकर सिंह राणा अरुण सिंह पिंकू सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
