पतासिया में नवनिर्मित एपीएचसी का पूर्व विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत रासपुतिया पूरब पंचायत में नवनिर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन पूर्व विधायक सह पूर्व एमएलसी राणा गंगेश्वर सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमित कुमार ने कहा कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन ओपीडी का संचालन किया जाएगा साथ ही मरीजों को हर संभव सरकारी सुविधा के साथ सटीक इलाज मुहैया करवाया जाएगा। दोस्तों इस अस्पताल का निर्माण सरकार के द्वारा क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए करवाया गया है अगर आपको डॉक्टर की सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही हो या किसी भी तरह की परेशानी हो रही हो दवा नहीं मिल पा रहा हो तो आप अपनी परेशानी 92666 52333 पर मिस कॉल देकर हमें बता सकते हैं और हम आपके समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे।