राजकुमार ठाकुर ने विद्यापति ब्लॉक के बारहा पंचायत के अभिभावक से "बेटी की पढ़ाई में सबकी भलाई है " इस वाक्य के अभिप्राय के बारे में जानने के लिए ,साक्षात्कार लिया।अभिभावक ने बताया कि बेटी की पढ़ाई में सबकी भलाई है क्योंकि,एक शिक्षित बेटी पूरे परिवार को शिक्षित कर सकती हैं। परिणामस्वरूप जब पूरा परिवार शिक्षित होगा तो, पूरा समाज एवं टोला शिक्षित होगा। इस बदलाव से गाँव में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और सभी अपने बच्चों को पढ़ाएंगे तथा आगे बढ़ाएंगे।साथ ही इनका विचार है कि शिक्षित समाज होने के कारण देश का विकास होगा ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
