बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के अख्तियारपुर के मेजरपुर टोला से राजकुमार चौरसिया ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने विगत दिनों 23 /08 /2021 को मोबाइल वाणी पर एक खबर रिकॉर्ड कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी माता को विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है करीब डेढ़ वर्ष से बंद है जिस कारण बहुत परेशानी हो रही है। इस खबर को प्रसारित होने के बाद वह बैंक मैनेजर से मिले और उनके द्वारा जानकारी मिली कि उनकी माता के खाते में पांच हजार तीन सौ रुपया डाल दिए गए है। पेंशन की समस्या का निराकारण हो गया है इससे वह बहुत खुश हैं