प्रखंड के टांडा स्थित मिथिला दुग्ध संग्रहण केंद्र पर सोमवार को किसानों के बकाया बोनस का वितरण स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। दुग्ध संग्रहण केंद्र के सचिव मंटू राय के द्वारा बताया गया कि चारा मिथिला दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के बोनस की राशि वित्तीय वर्ष 2014 -15 से वित्तीय वर्ष दो हजार अट्ठारह उन्नीस तक कुल 500 किसानों के बीच ₹800000 का बोनस का वितरण किया गया।