आइसा, इनौस, ऐपवा एवं भाकपा माले द्वारा शहर के विवेक- विहार मुहल्ला में गत 26 अप्रैल से संचालित जिला स्तरीय कोविड हेल्पलाइन सेंटर पीड़ितों की सेवा में लगातार जी जान से लगकर मिशाल कायम किया है.इसके संचालकों में से एक भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि इस सेंटर द्वारा जारी सेवा की चर्चा दूर- दूर तक सुना जा रहा है. उन्होंने बताया कि जब कोविड के डर से लोग मृतक के शव को अंतिम संस्कार करने से डरते थे, वैसे समय में सेंटर के कार्यकर्ता वहाँ पहुचकर शव को कंधा तक देने का काम करते हैं
