दलसिंहसराय प्रखंड की बसढ़िया पंचायत में शनिवार को मुखिया हेमंत कुमार सहनी की अध्यक्षता में क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते कुप्रभाव को लेकर विशेष बैठक आयोजित हुई। इस दौरान मुखिया सहित ग्रामीणों ने वार्ड संख्या दो निवासी रविन्द्र नारायण राय की मां कुसमा देवी (90 वर्ष) के निधन पर आगामी 14, 15 व 16 मई को आयोजित श्राद्धकर्म में जाकर भोजभात में शामिल नहीं होने और श्राद्धकर्ता को विश्वास में लेकर भोज नहीं खिलाने का निर्णय लिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।