राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कोविड-19 महामारी से पैदा सूरतेहाल पर बिहार की भाजपा - जद यू सरकार पर निशाना साधा है l राजद के प्रांतीय प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि सत्तारूढ़ जद यू - भारतीय जनता पार्टी ने खुद पृथक-वास में रहते-रहते पूरे प्रदेश को ही पृथक-वास (आइसोलेशन) में भेज दिया है l शाहीन ने एक बयान में कहा, "बिहार में कोरोना संक्रमण के हालत सुधर नहीं रहे हैं और रोजाना अस्पतालों से आ रही डरावनी तस्वीरें मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री के झूठे दावों की पोल खोल रही हैं lविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
