सेवा में, जिलाधिकारी महोदय (श्री शशांक शुभंकर) समस्तीपुर विषय- समस्तीपुर, दलसिंहसराय एवं पटोरी सरकारी अस्पताल में उपलब्ध वेंटिलेटर को टेक्निशियन की नियुक्ति/प्रशिक्षित कर चलाने के संबंध में महोदय, कोविड काल में वेंटिलेटर से मरणासन्न मरीजों की जान बचाई जा रही है. समस्तीपुर, दलसिंहसराय एवं पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में 2-2-2 वेंटिलेटर उपलब्ध होने की जानकारी मिली है लेकिन टेक्निशियन, एनेस्थेटिक चिकित्सक/कर्मी आदि के आभाव में ये यूँ ही बेकार पड़ी हैं. परिणामस्वरूप गंभीर रोगी रेफर के बाद अन्यत्र ले जाने के क्रम में रास्ते में अकाल मृत्यु हो जा रही है. अत: श्रीमान से आग्रह है कि तत्कालीन टेक्निशियन, एनेस्थेटिक कर्मी आदि की नियुक्ति/प्रशिक्षित कर वेंटिलेटर को उपयोग में लाकर गंभीर रोगी की जान बचाने की कोशिश तेज की जाए. भवदीय- सुरेन्द्र प्रसाद सिंह 9430953213 जिला स्थाई समिति सदस्य भाकपा माले समस्तीपुर 04 मई '21