जन वितरण प्रणाली से राशन लेने आये उपभोक्ता उस समय हक्का-बक्का रह गये जब एफसीआई गोदाम से डीलर को मिला गेहूं का बोरा खोला गया. बोरा में गेहूं कम और कंकड़-पत्थर ज्यादा थे, उसमें भी छोटे- छोटे नहीं, कंकड़- पत्थर का आकार 25, 50, 100 ग्राम से लेकर करीब 2 किलो तक. देखने से कुछ कंकड़ सड़क ढ़ालने वाले प्रतीत होते हैं तो कुछ रेलवे लाईन वगैरह के बगल में डालने वाले पत्थर लगते हैं, वो भी एक- दो डीलर के यहाँ नहीं बल्कि प्रखण्ड के कई डीलरों के यहाँ, वो भी एक- दो बोरा में नहीं बल्कि दर्जनों बोरा में. नाम नहीं बताने के शर्त पर एक डीलर ने बताया कि बोरा ताजपुर के एफसीआई के गोदाम से दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।