बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नंद कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि समस्तीपुर का मुख्य और सबसे ज्यादा व्य्स्त रहने वाले मार्ग मथुरापुर घाट से होकर शहर के बीचोंबीच निकलते हुए,रेल ओवरब्रिज जहाँ कुछ दिन पहले ही पुल की रैलिंग को तोड़ते हुए एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो कर ब्रिज से नीचे गिर गयी थी। इस पुल की आज तक मरम्मत नहीं हो पाई है। इस कारण इस मार्ग में हमेशा एक बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं गया है
