बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से त्रिपुरारी झा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मेरा मुखिया कैसा हो इसकी चर्चा रवि कुमार से की गई जिसमे रवि कुमार ने बताया कि मुखिया का उम्मीदवार ऐसा होना चाहिए जो ईद का चाँद न बने जो जमीन से जुड़ा हो जनता से जुड़ा हो और जनता के लिए काम करे । इनका कहना है कि मुखिया को शिक्षित होना चाहिए व राजनीती में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा होनी चाहिए ,जब तक राजनिति में अच्छे लोग नहीं आएंगे तब तक पंचायत स्तर का विकास नहीं हो सकता है क्योंकि जो भी चुन कर प्रतिनिधि आते वे सोच कर ही आते है कि मुझे पांच वर्ष में धन अर्जित कर लेना अपने लिए।