आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर घंटों किया सड़क जाम अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मुआवजे की कर रहे थे मांग शराब लदी ट्रक पर जाने से उपचालक के रूप में कार्य कर रहे युवक ने किया था इनकार तो मालिक और ड्राइवर ने मिलकर जमकर बेरहमी से कर दी थी पिटाई, जख्मी युवक की हो गई मौत। परिजनों ने लगाया आरोप समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा वार्ड 11 निवासी रामदयाल राय के 19 वर्षीय पुत्र मिथिलेश उर्फ गोलू कुमार की मौत 15 दिन इलाज के बाद घर पर हो गई। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्तीपुर रोसड़ा के मुख्य पथ को घंटोभर शंकर चौक पर शव रखकर जाम कर दिया.और अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग करने लगे। वहीं परिजनों ने बताया की मिथिलेश उर्फ गोलू 20 दिन पूर्व से ट्रक मालिक दलसिंहसराय के संजीव कुमार के ट्रक नंबर बीआर 01 जी ए 7466 पर उपचालक का काम कर रहा था. वहीं मनोज कुमार राय पिता रघुनाथ राय हवासपुर थाना शाहपुर पटोरी का निवासी है जो ट्रक का चालक था। वहीं विगत 26 दिसंबर को मिथिलेश उर्फ गोलू कुमार के साथ ड्राइवर और मालिक मिलकर बुरी तरह बेरहमी से मारपीट की. जिसकी जानकारी मिथिलेश ने चुपके से अपनी मां को देते हुए बताया कि शराब लदी ट्रक पर जाने से मैं इनकार किया तो मुझे बुरी तरह पिटाई कर दी गई है.जिसपर मां ने चुपके से घर वापस आ जाने को कहीं।
