विभूतिपुर : थाना क्षेत्र में आए दिन हो रहे बाइक चोरी व बाइक लूट के मामले के बाद हरकत में आयी विभूतिपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बाइक चोरी व लूट के बाद विभूतिपुर पुलिस पूरे एक्शन मोड में आ गई। वह डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा इससे संलिप्त अपराधी व बाइक खरीदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।गठित टीम में फैजुल अंसारी, राजीव लाल पंडित, राम गति मांझी, योगेंद्र सिंह, योगेंद्र यादव, दिनेश सिंह आदि शामिल थे। गठित टीम अपराधी को पकड़ने के लिए जगह जगह छापामारी कर रही थी वही मोबाइल टेक्नोलॉजी के जरिए अपराधी को गिरफ्तारी को लेकर जगह जगह छापामारी की जा रही थी ,इसी क्रम में विभूतिपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के आलमपुर में चोरी व लूट की बाइक को खापाया जा रहा है,जिसके बाद त्वरित करवाई करते हुए विभूतिपुर पुलिस छापामारी कर धंधे में संलिप्त दो मुख्य अपराधी के साथ एक बाइक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर डीएसपी सहीयार अख्तर ने बताया कि थाना क्षेत्र के आलमपुर में बाइक चोर गिरोह रह रहा था,सूचना पर विभूतिपुर पुलिस ने छापा देकर आलमपुर निवासी अर्जुन दास, कुंदन कुमार, साधु गिरी को गिरफ्तार किया गया है।वही उजियारपुर थाना क्षेत्र के मणिकांत गिरी एव गोरे लाल चौर का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े अभियुक्त से पूछताछ कर अलग-अलग जगहों से 8 चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। विभूतिपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि आलमपुर वार्ड नंबर 10 में एक व्यक्ति अपने घर में चोरी की मोटरसाइकिल छुपा कर रखता है,बेचता है, वही थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती के नेतृत्व में डीएसपी द्वारा गठित टीम ने आलमपुर निवासी अर्जुन दास के घर छपा देकर चोरी का 7 मोटरसाइकिल बरामद किया।वही से साधु गिरी को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के निशानदेही पर आलमपुर गांव के ही कुंदन कुमार के घर छापा देकर चोरी मोटरसाइकिल बरामद किया गया। इसमें दो अभियुक्त भागने में सफल रहा। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहीं हैं। इधर थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि शेष बचे हुए अपराधी ही को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।