आर्केस्ट्रा में फायरिंग, डांसर को लगी गोली समस्तीपुर : जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान कुछ शरारती तत्वों के द्वारा तीन राउंड फायिरंग किए जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फायिरंग में एक नर्तक को बांह में गोली लगी है। जिसे जख्मी अवस्था में इलाज के लिए मोहिउद्दीननगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के द्वारा आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के आयोजक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
