समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज गुरुवार को विशनपुर पंचायत के दरियापुर , विशनपुर तथा खासखीदर में भ्रमण कर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात किया तथा उनका कुशल क्षेम जाना l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास को वे कृतसंकल्पित रहे हैं। वे हर एक समस्याओं के समाधान को अपने स्तर से इमानदार प्रयास किया है। कहा कि मैं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्रार की जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं जिसने मुझे लोकतंत्र के मंदिर तक पहुंचाया। विधायक श्री शाहीन ने कहा कि हमने कभी जाति, धर्म/मजहब की राजनीति नहीं किया l इंसानियत की राह पर चलते रहे l उन्होंने यह भी कहा कि मेरा हर पल समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र को सुन्दर बनाने के लिए समर्पित रहा है l क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि उनके द्वारा लगातार गरीबों के हित में कार्य किया गया है फलतः समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के रास्ते पर अग्रसर है l उन्होंने कहा कि शुरू से हमारा राजनीतिक लक्ष्य जनता की सेवा है l भेदभाव रहित सभी तबके का विकास हमारा संकल्प है l विशनपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपने विधायक का स्वागत किया तथा एक बार पुनः मौका देने का आश्वासन दिया l ग्रामीणों ने कहा कि हमें अपने विधायक पर गर्व है , इन्होने समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया है अतः क्षेत्र की जनता एक बार पुनः इन्हे अपने विधायक के रूप में देखना चाह रही है l इनकी जीत की हैट्रिक तय है l मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव , पंचायत अध्यक्ष विनोद महतो , पंचायत समिति सदस्य बिरजू महतो , पैक्स अध्यक्ष महेन्द्र महतो , पूर्व सरपंच भूषण महतो , पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुंदेश्वर पासवान , छात्र राजद के जिलाध्यक्ष सतीश यादव , समाजसेवी गोपाल महतो , मोo वशीर अहमद , मोo आसिफ इकबाल , विजय कुमार राय, मनोज पासवान , ज्योतिष महतो , संजीव कुमार राय, ब्रजेश अधिकारी , मनोज दास, विजय शर्मा , संतोष राम आदि मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।