समस्तीपुर मंगलवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के सन्‍दर्भ में बैठक की गई। जिसमे जिला पदाधिकारी ने कोषांगवार टाइमलाइन/कार्ययोजना तैयार कर दो दिन में प्रस्तुत करने का निदेश दिया। सभी कोषांग को कोवीड 19 के गाइडलाइन्स के अनुसार व्यवस्था/सामग्री के एस्टीमेट तैयार करने का निदेश दिया गया। प्रशिक्षण हेतु जिला प्रशिक्षण प्लान तैयार करने के संबंध में नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग एवं नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग तथा जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी को दैनिक कार्यक्रम कैलेंडर तैयार कर जीविका, सोशल मीडिया, प्रचार रथ, एसएमएस के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कराने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी कोषांग के कार्यभार एवं दायित्व को संबंधित पदाधिकारी को बताया और विधान सभा आम निर्वाचन में सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन और मास्क के प्रयोग का विशेष ध्यान रखने का निदेश दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।