वीआईपी के विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने चलाया संपर्क अभियान वारिसनगर | विकासशील इंसान पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों मे जनसम्पर्क अभियान चलाया. इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी संगठन के विस्तार और मिशन 2020 को सफल बनाने पर जोर दिया गया. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पुरे विधानसभा में लोगों का भरपुर समर्थन वीआईपी को मिल रहा है. मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह, प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, मो मुमताज, शिवजी सहनी सहनी सहित कई पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।