विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने रविवार को समस्तीपुर प्रखंड क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के तटबंध के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मगरदही घाट , चौधरी घाट , नीम गली , प्रसाद घाट , पेठिया गाछी , कोठी घाट जितवारपुर , हकीमाबाद घाट , मोरदीवा घाट तथा चकनूर घाट सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया । उन्हाेंने नदी के बढ़ रहे जलस्तर के बारे में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। विधायक ने सभी लोगों से हमेशा सजग रहने की अपील की। उन्होंने विभाग द्वारा की गई तैयारियों को भी देखा तथा उसके बारे में पूछताछ की। इसके बाद वे मोरदीवा पंचायत के रसलपुर गांव के उस संवेदनशील स्थान को देखने पहुंचे जहां नदी की धारा प्रत्येक वर्ष बांध पर भारी दबाव बनाती है तथा वहां तेज कटाव भी होता है। यहां विधायक ने तटबंध के सभी संवेदनशील स्थल का बारीक निरीक्षण किया। इस स्थान पर बाढ़ को रोकने के लिए की गई तैयारी देखी एवं आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने वहां तैनात चौकीदारों को सदैव चौकस रहने को कहा। विधायक ने रसलपुर में नदी के तीव्र दबाव को देखते हुए वहां तत्काल तार की बनी जाली से बोल्डर को संरक्षित करने की मांग सरकार से की । मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , राजद प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव उर्फ टुनटुन यादव , युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव , उप प्रमुख राजेश कुमार , पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार शोले , पूर्व मुखिया वृजनंदन राय, जिला राजद नेता प्रमोद कुमार पप्पू , मनोज कुमार राय, रविन्द्र कुमार रवि , मनोज पटेल , ज्योतिष महतो , विजय कुमार महतो , रालोसपा नेता मुकेश कुमार , नगर राजद अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद उर्फ नन्नकी, यादव सेना के प्रांतीय संयोजक सतीश यादव , अजित आनंद , ब्रजेश कुमार , नंदन यादव , समाजसेवी मोo ￰अजहर, संजय कुमार मुन्ना , डाo निजाम, डब्लू कुमार तथा अहमद हुसैन भी मौजूद थे l