समस्तीपुर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। शुक्रवार को 42 नये कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये। इनमे जिला प्रशासन ने 39 मरीज और तीन मरीज मिलने की जानकारी रेल प्रशासन के द्वारा दिया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 655 हो गयी है। डीपीआरओ ऋषभ कुमार ने बताया कि कुल 39 नये पॉजिटिव मरीज मिले हैं, इसमें समस्तीपुर के 18, दलसिंहसराय में सात, कल्याणपुर में दो, खानपुर, उजियारपुर, वारिसनगर और ताजपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 18 मरीज केवल समस्तीपुर शहर व आसपास के हैं। जिसमे में बारह पत्थर, आदर्शनगर, मूसापुर, शेखटोली, बंगाली टोला, अंबेदकरनगर के अलावे विशनपुर, जितवारपुर के मरीज हैं। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद कंटेनमेंट जोन में लोग बेपरवाह बने हुये हैं। संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
