समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के बेलसंडी तारा में प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि सह विधानसभा प्रभारी विजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में लॉक डाउन के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विकासशील इंसान पार्टी की बैठक संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी श्री चौधरी ने कहा कि आज हमारा देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। लॉक डाउन के नियमों का पालन करना हम सबों का प्रथम कर्तव्य बनता है। आगे उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी सभी जाति, धर्म, मजहब को लेकर चलने वाली पार्टी है।आगामी विधानसभा चुनाव वी.आई.पी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी के नेतृत्व में लड़ी जाएगी एवं बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। मौके पर कांग्रेस पार्टी की दामन छोड़ के आने वाले मजदूर यूनियन के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक झा को प्रखंड युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही द्रोणा झा को किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष, कैलाश पोद्दार को व्यवसाई प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष एवं कमल सहनी को बेलसंडी तारा का पार्टी पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर चंद्र भूषण झा, निराला चौधरी, उपेंद्र दास, सिंटू कुमार, बमबम झा आदि उपस्थित थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें।