डॉ. आरपी मिश्रा स्वास्थ्य सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सह आरपी मिश्रा हॉस्पिटल के निदेशक व मुख्य चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बने, अफवाहों से बचें, लोगों को जागरूक करें साधारण निमोनिया कोराेना नहीं है। सामान्य कफ खांसी बुखार की स्थिति में घबराएं नहीं। याद रखिए कफ, बुखार, गला खराब होना और नाक बहने के लक्षण निमोनिया में भी होते है। इसलिए घबराएं नहीं बेझिझक अपने डॉक्टर को बुलाए या मिलें। यदि निमोनिया के लक्षणों के साथ सांस लेने में तकलीफ, सीने में लगातार दर्द या भारीपन, भ्रम या जागने में असमर्थता, होंठ या चेहरा का नीला पड़ना या कोई ऐसा लक्षण, दिखे तो तत्काल चिकित्सक से मिले। यह ध्यान रखें 10 वर्ष से कम और 65 साल से अधिक उम्र के लोग, अस्थमा, मधुमेह तथा कैंसर के रोगी या फेफड़े, ह्रदय, किडनी, रोग से पीड़ित लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि इनमें रोग रोधी क्षमता कमजोर होती है। तत्काल अपने डॉक्टर से संपर्क करें। आपके डॉक्टर आपकी हालत देख कर उचित परामर्श देंगे कि कहां और कैसा इलाज चाहिए। लॉक डाउन का अनुपालन करें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।
