झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से टेकलाल यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रमुख महिला सुरक्षा योजनाएं इस प्रकार है - पहला,वन स्टॉप सेंटर। हिंसा से प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे कानूनी चिकित्सा और परामर्श सहायता प्रदान करना।दूसरा,महिला हेल्पलाइन 181 चौबीस घंटे आपातकालीन सेवा, तीसरा, निर्भया फंड परियोजना है। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस में तकनीकी सुधार साइबर फोरेंसिक लैब और महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है
