झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न कानूनों का प्रशासन करता है। जैसे- घरेलू हिंसा,महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005, दहेज निषेध अधिनियम 1961,महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधिनियम 1986,कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) कानून, 2013 सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करता है।
