झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दुनियां के सभी देशों में पुरुषों का वर्चस्व कायम है और समाज पुरुष प्रधान है।महिलाएं हमेशा पुरुषों की दया पर निर्भर रहती हैं।पौराणिक कथाओं,ऐतिहासिक कहानियों और पश्चिमी एवं पूर्वी समाजों के प्रमाणों से यह सिद्ध होता है कि समाज में पुरुषों का वर्चस्व था। प्राकृतिक व्यवस्था के अनुसार विभिन्न व्यक्तियों की शारीरिक संरचना अलग-अलग होती है।पुरुष मेहनती,ऊर्जावान और अधिक शक्तिशाली होते हैं।यही कारण है कि उनकी कृषि से लेकर व्यापार तक गतिविधियाँ घर के बाहर होती है। दूसरी तरफ महिलाएं शारीरिक बनावट के कारण कोमल,सौम्य और शांत होती हैं। उनका शरीर कम शारीरिक ऊर्जा वाले कार्यों के लिए उपयुक्त होता है