झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से प्रिया कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में अधिकांश जमीन पुरुषों के नाम होने के पीछे मुख्य कारण ऐतिहासिक पितृसत्तात्मक व्यवस्था,पारम्परिक रीति रिवाज और कानूनी उत्तराधिकार के नियम रहे हैं। सदियों से पैतृक संपत्ति बेटों को मिलने की प्रथा और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र ना मानने की सामाजिक सोच ने यह नियम बनाया था।लेकिन अब क़ानूनी बदलाव हो रहे हैं।
