झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के लिए राज्य और केंद्र सरकार संयुक्त योजनाएं चलाई चलाती है। इनमें पहला है,विधवा पेंशन योजना।इसमें केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। दूसरा,कन्या सुमंगला योजना है। बालिका के जन्म से लेकर पढ़ाई तक आर्थिक सहायता दिया जाता है। तीसरा,लाडली लक्ष्मी योजना है। इस योजना में बालिकाओं के जन्म और शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाता है। शक्ति सदन योजना,इसमें संकट ग्रस्त महिलाओं के लिए आश्रय और पुनर्वास प्रदान करती है। ये योजनाएं न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाती है बल्कि उन्हें सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाती है। जिससे वे जीवन के हर क्षेत्र में आगे पढ़ सकें।
