झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला के नाम पर सम्पत्ति तभी फायदेमंद होगी जब उनकी अपनी आय हो।अगर किसी और का आय हो और उन महिला के नाम पर सम्पत्ति या जमीन हो तो उस स्थिति में फायदेमंद नही होगा।दूसरा ,तलाक की स्थिति में पत्नी का प्रॉपर्टी के अपने हिस्से पर कानूनी अधिकार होता है। तीसरा, पैतृक संपत्ति में भी बेटियों को बेटों के समान जन्म से अधिकार है।
