विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा निवासी गणेश साव का 46 वर्षीय पुत्र जानकी साव का मौत महाराष्ट्र के कांदिवली क्षेत्र में हो गया जानकी साव वहां रह कर ऑटो चला कर अपना जीवन यापन किया करते थे। बीते रात वह खाना खाकर ऑटो में सोने के लिए चला गया था इसी दौरान एक बाइक धक्का मार दिया जिसे इलाज के दौरान जानकी साव की मौत हो गई। उक्त जानकारी झारखंडी एकता परिषद के अध्यक्ष असलम अंसारी ने जारी दिए तथा परिजनों को संभव मदद करने का भरोसा दिए।