झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से अंजलि कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से माटी संगठन के बारे में जानकारी दिया।उत्तराखंड के मुनस्यारी में स्थित एक महिला-केंद्रित संगठन है। जो शराब खोरी,घरेलू हिंसा और हादसा के खिलाफ महिलाओं को एकजुट करके शुरू हुआ था। लेकिन अब बलात्कार,उत्पीड़न जैसी समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को सहायता प्रदान करता है तथा उनके अधिकारों के लिए लड़ता है। स्वचछता एवं शिक्षागत मुद्दों पर भी काम करता है। यह संगठन महिलाओं के लिए अपनी बात कहने,दुख-सुख साझा करने और सशक्तिकरण का एक मंच है, जो सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाता है।
