झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से संध्या कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि 1999 के दशक में उतराखंड के मुनस्यारी में शराब विरोधी आंदोलन के समय एक महिला-केंद्रित संगठन 'माटी संगठन'की स्थापना हुई।इस संगठन का उद्देश्य शराब के कारण होने वाली हिंसा और पतियों द्वारा पत्नियों को जलाना, इत्यादि के खिलाफ महिलाओं को संगठित करना और आवाज उठाना था।साथ ही शराब खोरी के विरोध में प्रदर्शन, घरेल हिंसा,उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को मदद और सहयोग करना तथा स्कूलों-कॉलेजों और अस्पतालों में बेहतर बुनियादी ढांचे एवं योग्य कर्मचारियों की मांग करना भी संगठन का उद्देश्य था।