झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि भारतवर्ष एक संपन्न परम्परा और सांस्कृतिक मूल्यों से समृद्ध देश है। जहां महिलाओं का समाज में प्रमुख स्थान रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की बड़ी आबादी है। दुर्भाग्यवश विदेशी शासन काल में समाज में अनेक क्रूतियां व विकृतियां पैदा हुई। जिससे महिलाओं को उत्पीड़न हुआ। आजादी के बाद महिलाओं का समाज में सम्मान बढ़ा लेकिन उनके शक्तिकरण की गति दशकों तक धीमी रही। गरीबी और निरछरता महिलाओं की प्रगति में गंभीर बाधा रही। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल के माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जा सकता है।
