झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 के अनुसार राज्य, केवल धर्म, मूल वंश ,जाति, लिंग व जन्म स्थान के आधार पर नागरिकों के प्रति कोई भेद भाव नहीं करेगा ।भारतीय संविधान में यह स्पष्ट है कि पुरुष और महिलाओं को समान अधिकार प्रदान किए गए हैं ।
