झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि नारी शक्ति बंधन अधिनियम, महिला आरक्षण अधिनियम 2023 एक एतिहासिक कानून है जो लोक सभा ,राज्य विधान सभाओं और दिल्ली विधान सभा में महिलाओं के लिए कुल सीटों में से 33 प्रतिशत आरक्षण को प्रदान करता है ।जिसमे एससी, एस टी के लिए आरक्षित सीटें भी शामिल हैं और यह परिसीमन के बाद लागू होगा ।इसका उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ाना है ।