झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार मेहता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला भूमि अधिकार पर अपनी राय साझा किया। राजकुमार ने बताया कि महिलाओं की भूमि अधिकारों में भागीदारी उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है।बेहतर पोषण,शिक्षा और स्वास्थ्य तक पहुंच देती है। जिससे घर और समुदाय में उनकी शक्ति भी बढ़ती है।यह भागीदारी कानूनी और सामाजिक बधाओं को दूर करके संयुक्त स्वामित्व को बढ़ावा देकर और भूमि प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करके प्राप्त की जाती है। जो उनके जीवन की गुणवत्ता और सामुदायिक निर्णयों में उनकी आवाज को मजबूत करती है
