झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार मेहता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाएं भारतीय कृषि और आजीविका का एक बड़ा हिस्सा है।लेकिन उनकी स्थिति अक्सर केवल मजदूर जैसी होती है,जिसे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।भारत में 80 -90 प्रतिष्ठान महिलाएं कृषि पर निर्भर हैं। कृषि कार्य के साथ ये महिलाएं घर का काम, पढ़ाई,पशुपालन,इत्यादि भी कर रही हैं।मगर इन्हें कृषि मजदूर समझा जाता है। लेकिन ये मजदूर नही हैं. बल्कि अपने भूमि पर कृषि कार्य करती हैं।2011 के आंकड़ों के अनुसार 10.34 प्रतिशत कृषि भूमि महिलाओं के पास थी।