झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राजेश्वर महतो,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उन्होंने दिनांक 06/07/2024 को मोबाइल वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि,हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ बनासो बुड़गड़ा मुख्य पथ पर बीते दिन जल जमाओ होने से राहगीरों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया गया और साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप में चलाया गया और उस क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिको को सन्देश भेजा गया। जिसके बाद खबर का असर इस प्रकार हुआ कि जल निकासी के लिए ठेकेदार द्वारा जेसीबी की मदद जल निकासी के लिए रास्ता बनाया गया। इसके लिए राजेश्वर महतो मोबाइल वाणी का धन्यवाद कर रहे है।