हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के समर्थन में उनकी मां विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल और देवरानी ट्विंकल जायसवाल चुनावी मैदान में उतर गई गई। शनिवार की इन सभी ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेणुका साहू के नेतृत्व में हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के बड़कागांव प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में डोर टू डोर चुनाव कैंपेन किया और भाजपा एवं मनीष जायसवाल के समर्थन में कमल फूल छाप पर वोट देकर जीताने का अपील किया। इनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, समर्थन और विशेष नुक्कट नाटक की टीम चल रही थी। नुक्कड़ नाटक के जरिए 62 सालों तक देश में कांग्रेस की सरकार की नाकामियों और पिछले करीब 10 सालों के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दिया गया। भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल की मां विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल और देवरानी ट्विंकल जायसवाल का नापो खुर्द, बादम, हरली, विश्रामपुर, मिर्जापुर और कांडतरी के ग्रामीणों ने गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया और भाजपा के समर्थन में मतदान करने का वादा भी किया ।