विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत उच्चाघना निवासी 65 वर्षीय डिलो महतो पिता स्वर्गीय चैता महतो अज्ञात वाहन के चपेट में आने से डिलो महतो घायल हो गए हैं। वे अंडे बेचकर अपनी जीविकोपार्जन का काम जरीडीह फुसरो ढोरी के आसपास किया करते हैं। शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए हैं ।समाचार संकलन की जाने तक उनका इलाज किया जा रहा है।