झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के रामनगर ,कानी बाज़ार से गीता सिंह की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शैल प्रभा देवी से हुई। शैल प्रभा देवी बताती है कि इन्होने दिनांक 24- 03-2023 को हज़ारीबाग मोबाइल वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि रामनगर रोड में सप्लाई के द्वारा गन्दा पानी आ रहा था। इससे बहुत समस्या हो रही थी। गन्दा पानी का उपयोग नहीं किया जा सकता था। ख़बर प्रसारित करने के बाद हज़ारीबाग मोबाइल वाणी की वालंटियर गीता सिंह द्वारा समस्या को पीएचडी विभाग के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर यह हुआ कि अधिकारियों ने समस्या को संज्ञान में लेकर समस्या का समाधान करा दिया है। अब सप्लाई में पानी साफ़ आ रहा है। इस कार्य हेतु शैल प्रभा देवी मोबाइल वाणी की शुक्रगुज़ार है।