हज़ारीबाग जिले में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए सोमवार को भाजपाइयों ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेणुका साहू की उपस्थिति में "एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत सोमवार को 11 बजे अपराह्न स्वर्ण जयंती पार्क कैफ़ेटेरिया हज़ारीबाग के समीप फूड फेस्ट मनाया। कार्यक्रम का उद्धघाटन सांसद जयंत सिन्हा ने किया जिसके झारखंड प्रभारी सदर विधायक मनीष जयसवाल हैं, मेन में विंग के प्रभारी राजेश गुप्ता एवं मेन विंग के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण अनिल मिश्रा, भैया अभिमन्यु, सुदेश चंद्रवंशी, मूलचंद साहू तथा सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिन्हा, महामंत्री विवेकानंद एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे | मेयर रौशनी तिर्की, महामंत्री सत्यभामा, उपाध्यक्ष ज्योत्सना देवी, लीलावती देवी, सोनू कुशवाहा, नमिता देवी, मीरा मेहता, भारती सिंह, गीता देवी, इंदु देवी, रीना राय भट्ट, लक्ष्मी देवी, पूनम कसेरा, सोनी छेत्री, रिंकी विश्वकर्मा, इत्यादि महिलाओं ने अपने घर से विभिन्न तरह के स्थानीय पकवानों का स्टॉल लगाया तथा महिलाएं उस राज्य की वेशभूषा पहनकर एक ही मला विभिन्न मोतियों के जैसे प्रतीत हो रहीं थी ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।