भाई बहन के अटूट प्रेम का त्यौंहार, रक्षाबंधन को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देशभर में बडे़ ही उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप के सीमा प्रिया हॉल में रक्षाबंधन के इस पवित्र त्यौहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें ईनर व्हील क्लब, हजारीबाग की  बहनो व सेंट स्टीफन स्कूल की छात्राओं ने सी0सु0 बल मेरू के वीर जवान सीमा प्रहरीयों को राखी बांधकर भाई बहन के त्यौहार व देशभक्ति की भावना को मजबूत किया । यह त्यौहार श्रावण माह के पूर्णिमा में पड़ने वाला त्योहार है। आज ईनर व्हील क्लब, हजारीबाग की बहनें व सेंट स्टीफन स्कूल की छात्राओं द्वारा देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति में तैनात सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप मे कार्यरत सीमा प्रहरियों को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की व सीमा प्रहरियों ने भी अनैतिक वाह्नय शक्तियों से राष्ट्र बहनों की रक्षा करने का वचन दिया। इस दौरान सी0सु0 बल की जॉज व ब्रास बैंड टीम और संेट स्टीफन स्कूल की छात्राओं ने विख्यात प्रस्तुति दी। पी0 एस0 बैंस, महानिरीक्षक सी0सु0 बल हजारीबाग ने अपने संबोधन में कहा कि राखी का त्यौहार भाई बहन को भावनात्मक तौर पर जोड़ता है व भाई बहन को उसकी सुरक्षा का वचन देता है। रक्षाबंधन सिर्फ त्यौहार नही, एक स्नेह एवं विश्वास का रिश्ता है, उम्मीद का बंधन है, रक्षा का संकल्प है और प्रेम की डोर है। भारतवर्ष पर्व एवं त्यौहार का देश है एवं पूरे वर्ष के दौरान नियमित अन्तराल पर कोई न कोई त्यौहार जीवन में खुशी एवं उल्लास भरने का काम करते है। राष्ट्र सुरक्षा की प्रथम पंक्ति एवं अग्रणी प्रशिक्षण केन्द्र एवं हजारीबाग की बहनों के परम्परागत अटूट स्नेह का जीक्र करते हुए उन्होने सभी बहनो एवं नन्ही बच्चीयों का धन्यवाद किया एवं शुभेच्छा भी दी अन्त में महानिरीक्षक महोदय ने इस त्यौहार में सम्मलित ईनर व्हील क्लब, हजारीबाग की बहनो, सेंट स्टीफन स्कूल की छात्राओं और समस्त मेरू परिवार को शुभकामनांए और भेंट देते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।