झारखण्ड राज्य हज़ारीबाग़ जिला के इचाक प्रखंड से टेक नारायण प्रसाद कुशवाहा ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हज़ारीबाग अंतर्गत इचाक प्रखंड में बारिश नहीं होने के कारण तालाब -पोखर सुख गया है। जिससे यहाँ के स्थानीय लोगों के अलावा पशु -पक्षी ,जिव - जंतु सभी पानी की तलाश में भटक रहे हैं। किसानों के समक्ष सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गयी है।