फहीमा अकैडमी सीबीएसई प्लस टू स्कूल  में साइंस एग्जीबिशन एवं नो फायर कुकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद थे कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि पासावा के बिहार के महासचिव अरुण कुमार झारखंड प्रदेश सचिव तौफीक हुसैन उपाध्यक्ष विपिन कुमार प्रदेश महासचिव नीरज सहाय निशा भगत अनिल कुमार प्रदेश संयुक्त सचिव मुमताज आलम कोडरमा जिला अध्यक्ष डॉ बीएनपी बरनवाल चतरा जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कोडरमा जिला पदाधिकारी सीताराम शर्मा प्रवीण कुमार दिलीप कुमार यादव आरिफ अंसारी दीपक कुमार सुनीता पांडे हीरामन मिस्त्री हुजैफा खान नीलकंठ वर्णवाल रंजीत पांडे ब्यूटी सिंह रश्मि बरनवाल चतरा जिला पदाधिकारी निसार अहमद आदित्य कुमार मो. जसीम बच्चन पांडे एवं मीडिया प्रभारी टुनटुन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विज्ञान से संबंधित है विभिन्न प्रकार के मॉडलों का निर्माण किया तथा नों फायर कुकिंग के फूड स्टॉल लगाकर इन व्यंजनों को प्रस्तुत किया इस विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा पांचवी से 11वीं तक के बच्चों ने भाग लिया बच्चों ने निम्नलिखित प्रकार के मॉडल बनाएं वाटर हार्वेस्टिंग, फंक्शन ऑफ लॉन्ग एंड हार्ट, एयर कूलर, हाइड्रोलिक जेसीबी, थर्मल पावर प्लांट ,नों फायर कुकिंग में बच्चों ने सलाद से भारत का नक्शा बनाकर अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।   विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा आठवीं के छात्रों ने प्रथम कक्षा सातवीं ने द्वितीय तथा कक्षा ग्यारहवीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया नो फायर कुकिंग में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं ने बाजी मार ली मुख्य अतिथि सैयद समायल अहमद ने छात्रों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि 22 महीने की इस महामारी के बाद भी  फहीम| एकेडमी के छात्र छात्राओं ने जिस जज्बे के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ है साथ ही उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, प्राचार्य फरहा फातमी के द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों को मोमेंटो एवं शॉल देकर सम्मानित किया, स्कूल प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने पिछले 22 माह में अपने बच्चों को दिल से याद किया और स्कूल खुलने के बाद उन्हे स्कूल की रौनक और उनकी जिंदगी मानो वापस मिल गई हो मुख्य अतिथि के द्वारा शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल शिक्षक हसरत अली आकाश उपाध्याय किशन कुमार राणा रोशन अग्रवाल मेहंदी हसन मो  सफीक उषा राणा मनोज कुमार महताब आलम मोहिउद्दीन आलम अंकित कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।