कृष्णा पूरी स्थिति झामुमो कार्याल में जन जन के नेता झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी योद्धा स्व. टेकलाल महतो जी की 77वां जयंती मनाई गई.कार्यक्रम की सुरुआत झामुमो हज़ारीबग जिला अध्यक्ष श्री शंभुलाल यादव के द्वारा स्व टेकलाल महतो जी की चित्र पर माल्यार्पण एवम श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया.जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव ने कहा कि स्व टेकलाल महतो हम सबों के आदर्श हैं. झारखंड अलग राज्य आंदोलन से लेकर सूदखोरों और महाजनों के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे. 1992 में पुलिसिया जुल्म के खिलाफ बिष्णुगड़ पुलिस का हुक्का पानी बंद करने की चरचा आज भी होती है. टेकलाल बाबू गरीब मजदूर किसान शोषित वंचित की आवाज को हमेशा बुलंद करते रहे और अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हो गए, जिसका परिणाम यह हुवा कि टेकलाल बाबू मंडू विधानसभा से 1985 से लगातार 2004 तक विधायक रहे 2004 से 2009 में गिरीडीह से सांसद निर्वाचित हुए. पुनः 2010-11 में विधायक रहे. 27 सितंबर 2011 को 66 वर्ष में उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
